17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग के एसपी ने किया औचक निरीक्षण

रुद्रप्रयाग के एसपी ने किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, मालखाना, भोजनालय सहित सम्पूर्ण थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व सीसीटीएनएस कक्ष में कार्य कर रहे कार्मिकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी व थाना अभिलेख दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये। ऑनलाइन पोर्टलों पर को नियमित रूप से चेक करने तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली पर जोर दिये जाने के निर्देश दिये गये।

थाना परिसर में खाली पड़े स्थानों का सदुपयोग किये जाने, थाना परिसर सहित सम्पूर्ण थाने का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु लगने वाले व्ययभार का अनुमानित प्रस्ताव भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस कार्मिकों द्वारा उपयोग में लायी जा रही बैरकों का रख-रखाव सही किये जाने के निर्देश दिये गये। थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा में रखे जाने के निर्देश दिये गये। थाना परिसर मे रखे स्लाइडिंग बैरियरों को यातायात ड्यूटी में उपयोग में लाये जाने के निर्देश दिये गये।

See also  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है, थाना स्तर से भी पर्याप्त पुलिस बल यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। कस्बा अगस्त्यमुनि की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये।

थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत का निस्तारण थाना स्तर पर ही करने के निर्देश दिये गये। अवैध शराब व नशे का कारोबार करने सम्बन्धी शिकायतों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। महिला अपराध की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थाने पर उपस्थित पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से किये जाने के निर्देश दिये गये।

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, उपनिरीक्षक मंसूर अली, उपनिरीक्षक वंदना सहित थाना अगस्त्यमुनि में नियुक्त पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।