13 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने नैनीताल के बेतालघाट में की कई घोषणाएं

सीएम धामी ने नैनीताल के बेतालघाट में की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेतलघाट, नैनीताल में शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1486.75 लाख की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹691.06 लाख की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹795.69 लाख की 1 योजना का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। जिसमें सुयालबाड़ी ओडाखान मोटर मार्ग के मध्य से 4 कि.मी. लंबे छीनी मटेला मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति, सुयालबाड़ी ओडाखान मोटर मार्ग के मध्य से सुयालबाड़ी गांव की ओर 2.5 कि.मी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण, छीयोड़ी सुयालखेत मोटर मार्ग के मध्य से चाफा गॉव तक 2 किमी. लंबे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य करने जैसी अन्य घोषणाएं शामिल हैं।

See also  हल्द्वानी डबल मर्डर केस में गैंगस्टर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद खेम चंद्र डॉरबी के माता – पिता को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ भी उन्होंने 11 महिलाओं को लखपति दीदी बनने पर एवं अमेल की सीएससी संचालिका पूजा रावत, कॉलेज के प्रधान सहायक दिनेश जोशी और हरतपा के सहायक अध्यापक प्रदीप बोरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महज 20 साल की उम्र से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले खेम चन्द्र जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। 50 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात खेम चन्द्र जी ने 2014 में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राहत कार्य के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

See also  पिथौरागढ़ में NHAI और जिला प्रशासन पर ऋषेंद्र महर ने लगाए लापरवाही के आरोप, उठाया गंभीर मुद्दा

उन्होंने कहा कि खेम चन्द्र जी को मरणोपरांत महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी मनुष्य में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होता है, तभी वह परिवार, समाज और देश का विकास कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में युवा शक्ति के हितों का विशेष ख्याल रखते हुए युवा कल्याण, खेल-कूद, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा आदि पर ₹1700 करोड़ से अधिक खर्च करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहरी व्यक्तियों को आवंटित भूमि की भी जांच की जा रही है। आगामी बजट सत्र तक भू कानून का कार्य भी पूर्ण हो जायेगा।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम बना नजीर

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं में ₹795.69 लाख की लागत से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग के 1 से 3 कि.मी में डी.वी.एम एवं सीसी मार्ग सुधारीकरण और 150 मीटर नहर कवरिंग का कार्य शामिल है।