8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ये आंदोलन है अलग पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग

ये आंदोलन है अलग पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 123 वें दिन भी जारी रहा।ये आंदोलन है अलग पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण नियमावली 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित मां उल्का देवी वाटिका परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यहित में निगम के कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण कर रहे है जिसका संज्ञान सरकार द्वारा नहीं लिया जा रहा है लगता है सरकार को हड़ताल वह आंदोलन की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण रूपी दिए की लौ तब तक पौधारोपण के साथ जलती रहेगी जब तक नियमितीकरण नहीं हो जाता। आज के कार्यक्रम शोभाराम हर सिंह दीपक रावल गोपाल बिष्ट वेद प्रकाश सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार की पहल