संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 123 वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण नियमावली 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित मां उल्का देवी वाटिका परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यहित में निगम के कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण कर रहे है जिसका संज्ञान सरकार द्वारा नहीं लिया जा रहा है लगता है सरकार को हड़ताल वह आंदोलन की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण रूपी दिए की लौ तब तक पौधारोपण के साथ जलती रहेगी जब तक नियमितीकरण नहीं हो जाता। आज के कार्यक्रम शोभाराम हर सिंह दीपक रावल गोपाल बिष्ट वेद प्रकाश सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम