16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जौलजीबी मेले में छात्रों को रीवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग

जौलजीबी मेले में छात्रों को रीवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी काली नदी में आज दूसरे दिन भी रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी रहा ।कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज अस्कोट जौलजीबी पिथौरागढ़ के 52 छात्र छात्राओं ने काली नदी में 7 किलोमीटर का रिवर रन किया। प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए हिमालय शपथ दिलाई गई।आज कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने पांच राफ्ट नदी में उतारे। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश मनोहर सिंह विनोद धामी भुवन सिंह थे।

See also  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय