उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी के काली नदी में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज चौथे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज काली नदी में इंटर कॉलेज बगडीहाट के 40 छात्र छात्राओं ने रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया।
छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई । छात्र छात्राओं ने नदी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नदी की सफाई की। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी अजय धामी मनोहर सिंह भुवन सिंह शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी युवा भविष्य निर्माण योजना
97 दिन बाद पिथौरागढ़ के दो भाइयों की घर वापसी, सीएम की पहल रंग लाई
तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई