वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों (पौड़ी-03,लक्ष्मणझूला-04, सतपुली-05,लैंसडाउन-01,कोटद्वार-03, यातायात कोटद्वार-02 व यातायात श्रीनगर- 03) के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की कड़ी कार्यवाही अनवरत जारी है है।

More Stories
फोरेस्ट फायर कंट्रोल को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
स्कूलों में अब बजानी होगी वाटर बेल, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने देहरादून में किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज