8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जौलजीबी मेले में रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग को लेकर गजब क्रेज

जौलजीबी मेले में रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग को लेकर गजब क्रेज

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी के काली नदी में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज चौथे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज काली नदी में इंटर कॉलेज बगडीहाट के 40 छात्र छात्राओं ने रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया। जौलजीबी मेले में रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग को लेकर गजब क्रेजछात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई । छात्र छात्राओं ने नदी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नदी की सफाई की। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी अजय धामी मनोहर सिंह भुवन सिंह शामिल रहे।

See also  एससी एसटी समुदाय के लोगों से सीएम धामी ने की मुलाकात
Ad 2