12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डोईवाला में कांग्रेस का प्रदर्शन गन्ना समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग

डोईवाला में कांग्रेस का प्रदर्शन गन्ना समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग

परवादून जिला कांग्रेस ने आज डोईवाला चीनी मिल पैराई सत्र के उद्घाटन के दौरान मिल गेट पर मुख्यमंत्री के नाम किसानों की मांगों का ज्ञापन जलाकर आक्रोश व्यक्त किया । परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आज पैराई सत्र का उद्घाटन था मगर अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नही किया गया । हमारी मांग है कि गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित किया जाए । टाउनशिप के आंदोलन में किसानों पर किये गए मुकदमे वापस लिए जाएं और आगामी सत्र में गन्ना भुगतान समय पर किया जाए ।

आज ज्ञापन के साथ कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ मिल गेट पर धरना दिया गया । कांग्रेस कार्यकर्ता वित्त मंत्री व क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौपना चाहते थे मगर जब कोई जनप्रतिनिधि ज्ञापन लेने नही आये तो कार्यकर्ताओं और किसानों ने आक्रोशित होकर मिल गेट पर ज्ञापन को आग के हवाले कर दिया ।

See also  तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई

उनियाल ने कहा कि अगर हमारी मांग नही पूरी की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,सुनील बर्मन,कमल अरोड़ा,आरिफ अली,शुभम काम्बोज,सरजीत सिंह,अमित सैनी,उस्मान अली आदि उपस्थित रहे ।

Ad 1
See also  उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी युवा भविष्य निर्माण योजना