22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की मौत

सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की मौत

ऋषिकेश के नटराज चौक से करीब 1 किलोमीटर दूर बने फॉरेस्ट व्यू वेडिंग पॉइंट में पूर्व राज्य मंत्री के बेटे की शादी का समारोह चल रहा था। विवाह समारोह में आए लोगों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी थीं। तभी एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी।

इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।जिससे घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  कर्णप्रयाग में भू-धंसाव से पीड़ित लोगों की प्रशासन ने सुनीं समस्या

पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।