8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग के लिए पर्यावरण संरक्षण आंदोलन

नियमितीकरण की मांग के लिए पर्यावरण संरक्षण आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 161वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज आंदोलन के 161वें दिन भी उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने शहीद स्मारक स्थल नियमितीकरण की मांग के लिए पर्यावरण संरक्षण आंदोलन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया आज कार्यक्रम में महासंघ के उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल ने अपने परिवार के साथ आंदोलन को सहयोग करते हुए पौधारोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह शोभाराम वेद प्रकाश पदम सिंह अनिल जोशियाल सौरव खोलिया महेश कुमार गोपाल राजेंद्र दीपक नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान