16 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों का ये आंदोलन कुछ अलग है

कर्मचारियों का ये आंदोलन कुछ अलग है

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 163 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल भी की। उन्होंने कहा कि जब तक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता निगम के कर्मचारी प्रकृति का संरक्षण करते रहेंगे। गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई से चले इस अनूठे पौधारोपण आंदोलन में अब तक ₹32000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है जो कि राज्य में किसी भी संगठन द्वारा किए गए पौधारोपण का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि समूचे कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी राज्य हित और निगम हित में अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं वहीं सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अपने कार्यों के साथ पौधारोपण का कार्य भी कर रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन का संज्ञान न लेना यह दर्शाता है की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील नहीं है। कार्यक्रम में हर सिंह, शेर सिंह, गोपाल, दीपक, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  महेंद्र भट्ट ने घोषित की अपनी टीम, 42 लोगों को मौका