संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 163 वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल भी की। उन्होंने कहा कि जब तक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता निगम के कर्मचारी प्रकृति का संरक्षण करते रहेंगे। गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई से चले इस अनूठे पौधारोपण आंदोलन में अब तक ₹32000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है जो कि राज्य में किसी भी संगठन द्वारा किए गए पौधारोपण का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि समूचे कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी राज्य हित और निगम हित में अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं वहीं सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अपने कार्यों के साथ पौधारोपण का कार्य भी कर रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन का संज्ञान न लेना यह दर्शाता है की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील नहीं है। कार्यक्रम में हर सिंह, शेर सिंह, गोपाल, दीपक, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली
सीएम धामी ने मसूरी रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया