14 जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य चिंतन शिविर की तैयारी तेज हो गई है। इस दौरान शिविर में शामिल होने वाले मेहमान 16 जुलाई को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में शिरकत करेंगे। जिसके मद्देनजर गंगा आरती इवेंट के प्रबंधन और इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में परमार्थ निकेतन प्रबंधक, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा परमार्थ निकेतन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव उत्तराखंड शासन डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, परमार्थ निकेतन प्रमुख चिदानंद सरस्वती जी महाराज तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा आगामी 16 जुलाई को प्रस्तावित गंगा आरती इवेंट को सुगमता से, भव्यता से और व्यवस्थित तरीके से संपादित करवाने के संबंध में वार्तालाप की गई। वार्तालाप में चर्चा की गई कि गंगा आरती के आयोजन को सात्विक, नैसर्गिक और हिमालयन की थीम पर आधारित संपादित करवाए जाना चाहिए। इस संबंध में विभिन्न कार्य के संपादन से संबंधित दिशा_ निर्देश दिए गए और चर्चा की गई। इस दौरान अपर सचिव (अतिरिक्त मिशन निदेशक स्वास्थ्य मिशन) अमनदीप कौर, डॉ अजय कुमार नगरकर, dr तुहिन कुमार, डॉ अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
सीएम धामी को दी गई बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के काम की जानकारी
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को मिली कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2018 से दे रहा था चकमा
इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार