16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ ने सीएम धामी से की मुलाकात नियमितीकरण की मांग का सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी महासंघ ने सीएम धामी से की मुलाकात नियमितीकरण की मांग का सौंपा ज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 226 वें दिन भी जारी रहा । आज सुबह गढ़वाल मंडल विकास निगम के द्रोण होटल परिसर में प्रबंधक प्रेम सिंह कंडारी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण किया गया। कर्मचारी महासंघ ने सीएम धामी से की मुलाकात नियमितीकरण की मांग का सौंपा ज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम के तहत देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पौधा देकर मांग पत्र दिया। जिसमें दोनों निगमों में लंबे समय से संविदा दैनिक वेतन, समान कार्य का समान वेतन कर्मचारियों के नियमितिकरण नियमावली जिसकी कट ऑफ डेट 2024 रखी जाए की मांग रखी गई ।साथ ही मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा 3 जुलाई से लेकर अब तक अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए राज्य में एक अनूठा पौधा रोपण आंदोलन चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 40000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासन स्तर पर उच्च स्तरीय वार्ता के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष गौतम कुमार वेद प्रकाश भट्ट अरविंद नेगी नरेंद्र थापा नवल उपस्थित रहे।

See also  हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत

इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम की 13 जनपदों में कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 17 फरवरी को निगम मुख्यालय नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।