17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों में स्वास्थ्य विभाग भी रहा एक्टिव

राष्ट्रीय खेलों में स्वास्थ्य विभाग भी रहा एक्टिव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थी। विभाग की टीमें सभी खेल स्टेडियमों और निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र पर चौबीसों घंटे लगातार तैनात रहीं।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी कर रहे खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता थी और हम इसे हर स्तर पर सुनिश्चित करने में सफल रहे। हमारी टीम ने खिलाड़ियों और मेहमानों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा है।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग की गई। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी और चंपावत जनपदों में हुई खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार मुहैया कराया गया। अधिकांश मामले मसल्स पेन, मोच, खेल के दौरान हल्की चोट लगना, डिहाईड्रेशन, बुखार व बदन दर्द के थे।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें नौ जनपदों के 11 इंवेंट स्थलों में चौकस रही। कुल 141 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें राज्य स्तर पर नोडल अधिकारियों और जिला स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया गया था। राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित प्रबंधन किया गया।

See also  मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ परियोजना का निरीक्षण
Ad 1