16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया 39 वें राष्ट्रीय खेलों में जुटने का मंत्र

सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया 39 वें राष्ट्रीय खेलों में जुटने का मंत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घकालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी।सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया 39 वें राष्ट्रीय खेलों में जुटने का मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को आयोजन के साथ ही खेल प्रदर्शन को लेकर शानदार यादें देकर गया है। उत्तराखण्ड की मेजबानी को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस आयोजन के जरिए उत्तराखण्ड ने लंबी लकीर खींचने का काम किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया है।

See also  उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब हमें मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों से लेकर विभाग को प्रयास करने होंगे। सरकार इस काम में पूरा सहयोग देगी। राष्ट्रीय खेलों के जरिए उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों में शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो गया है। इसका इस्तेमाल खेल प्रतिभाओं को निखारने में किया जाएगा। सरकार खेल सुविधाओं के दीर्घकालिक इस्तेमाल के लिए योजना बनाएगी।

See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम
Ad 1