16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

स्मार्ट मीटर के खिलाफ तिलक राज बेहड़ का अनोखा प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के खिलाफ तिलक राज बेहड़ का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के आह्वान पर आज इंदिरा गांधी खेल मैदान, किच्छा से किच्छा सत्यपथ धाम (रुद्रपुर रोड स्थित श्मशान घाट) तक विरोध प्रदर्शन कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर और अडानी की शव यात्रा निकाली गई। साथ ही श्मशान घाट पहुंचकर विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। स्मार्ट मीटर के खिलाफ तिलक राज बेहड़ का अनोखा प्रदर्शन

तिलक राज बेहड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर गरीबों के शोषण का एक और तरीका है। इससे आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा एक गरीब इंसान इस तानाशाही व्यवस्था में अपना घर कैसे चलाएगा? यह अन्याय किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा!

See also  धामी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, ज़मीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

विधायक ने कहा मैं किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगने दूंगा! यह आमजन के हक की लड़ाई है और हम इसे हर हाल में लड़ेंगे और जीतेंगे! जनता की शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है!

अडानी भगाओ, उत्तराखंड बचाओ!
स्मार्ट मीटर हटाओ, उत्तराखंड बचाओ!

#जनता_की_आवाज़ #स्मार्ट_मीटर_हटाओ #गरीबों_का_शोषण_बंद_करो #उत्तराखंड_बचाओ

Ad 1
See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम