27 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की शिकायत का असर, डीएम बागेश्वर को निर्वाचन आयोग का क्या आदेश?

कांग्रेस की शिकायत का असर, डीएम बागेश्वर को निर्वाचन आयोग का क्या आदेश?

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान भले ही खत्म हो चुका हो‌ मगर सियासी घमासान अभी जारी है। आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप वाली कांग्रेस की शिकायत का उत्तराखंड निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया है। साथ ही बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

मामला क्या है?

कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग से बागेश्वर उपचुनाव में आचार संहिता तोड़ने की शिकायत की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर में मतदान के दौरान जानबूझकर विधानसभा में दिवंगत चंदन रामदास को दी जा रही श्रद्धांजलि का लाइव टेलीकास्ट किया गया ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।

See also  शहरी विकास विभाग में मंत्री ने रद्द किए तबादले

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि चुनाव के दिन अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन भी सरकार ने जानबूझकर कर छपवाए। कांग्रेस के इन आरोपों और शिकायत का संज्ञान लेते हुए ही निर्वाचन आयोग ने डीएम को नोटिस जारी किया है और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

Ad 1
See also  उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, कांग्रेस ने खोला मोर्चा