संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर प्रदेश में चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 233 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में स्थित हिंगला देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। आज के कार्यक्रम में हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह ,वेद प्रकाश, महेश कुमार, गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम