मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पावन पर्व पर कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहे।

More Stories
सीएम धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन किया
डीएम पिथौरागढ़ का इंटर कॉलेज कनालीछीना में छापा
भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात, छारछुम मोटर पुल का हुआ शुभारंभ