16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऐसे कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी धामी सरकार सीएम धामी ने दिया आदेश

ऐसे कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी धामी सरकार सीएम धामी ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ऐसे कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी धामी सरकार सीएम धामी ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाएं। पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चेकिंग की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

See also  CM धामी ने सचिवालय में की जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाएं।

 

See also  हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत
Ad 2