साइबर ठगों द्वारा नये-नये विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाकर आमजन मानस को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है जैसे (फोन कॉल कर AI द्वारा आवाज बदलकर, पोर्टल के माध्यम से अच्छा फायदा दिलाने व ऑनलाइन सामान खरीदने, बिजनेस दिलाने के नाम पर, व्हाटसप पर लॉटरी, बिजली कनेक्शन काटने, टिकट बुकिंग कराने, होटल बुकिंग कराने आदि के नाम पर), ई-मेल, लिंक भेजकर एवं सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि) पर भिन्न-भिन्न प्रकार के लुभावने ऑफरों के लालच दिया जा रहा है, जिनमें से कई व्यक्ति लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
आधुनिक युग में हो रहे इस प्रकार के साइबर ठगी प्रकरणों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी कोटद्वार श्री अमित नेगी द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी हैली सेवा वेबसाइट पर वादी से केदारनाथ हैली सेवा बुकिंग के नाम पर 1,60,000/- रूपये ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में 1,60,000/- रूपये की धनराशि वापस करा दी गयी है जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आवेदक द्वारा अपनी मेहनत की कमाई को वापस पाकर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की की तारीब की और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*साइबर पुलिस टीम कोटद्वार*
1. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा
2. महिला मुख्य आरक्षी विमला नेगी
3. मुख्य आरक्षी आशीष नेगी
4. आरक्षी अरविन्द राय
5. आरक्षी अमरजीत

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए