अंतरराष्ट्रीय महिला दिव पर बडासी ग्रांट में रेनू चुनारा जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल द्वारा सम्मानित पूरण देई को सम्मानित किया गया । उन्होंने बडासी ग्रांट की दाई माँ का कार्य बड़े ही कुशलता पूर्वक किया पहले हाॅस्पिटल नजदीक ना होने के कारण घर पर ही गर्भवती महिलाओं की सरल एवं सामान्य डिलीवरी करवाई अब पूरण देई जी की उम्र 95 वर्ष हो गई है।
70 वर्षों से महिलाओं की निस्वार्थ सेवा करती आईं हैं। रेनू चुनारा ने कहा कि जब पूरण देई स्वस्थ थीं तब सबकी सेवा की अब अस्वस्थ हैं इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम उनकी सेवा करें। ऐसी दाई माँ को कोटि कोटि प्रणाम ।
सम्मान समारोह में अंजू चुनारा,निशा भारती, कंचन, राजबाला, रजनी,दीपिका,रितिका,राजेश्वरी,लक्ष्मी, सुनीता, बसन्ती, किरण लता आदि महिलाऐं सम्मिलित रहीं।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा