16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

करन माहरा ने महेंद्र भट्ट के पुतले को पटाखों से उड़ाए जाने पर जताई आपत्ति कड़ी कार्रवाई की मांग

करन माहरा ने महेंद्र भट्ट के पुतले को पटाखों से उड़ाए जाने पर जताई आपत्ति कड़ी कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले को पटाखों से उड़ाते हुए दिखाए गए वायरल वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए बयान जारी किया। करन माहरा ने महेंद्र भट्ट के पुतले को पटाखों से उड़ाए जाने पर जताई आपत्ति कड़ी कार्रवाई की मांग बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से संबंधित एक वीडियो आज वायरल हो रहा है, जो हमारे देश और प्रदेश के लिए शुभ संकेत नहीं है। करन माहरा ने कहा कि आपका विरोध किसी दल या व्यक्ति से हो सकता है, परंतु राजनीतिक विरोध से इतर, इस प्रकार का वीडियो अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। ऐसे कृत्यों से शांतिप्रिय प्रदेश उत्तराखंड में आपसी वैमनस्य और विद्वेष की भावना बढ़ती है। शासन-प्रशासन को इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

See also  उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ