15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने “सीएम हेल्पलाइन-1905” पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण कार्यों की समीक्षा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में विभागवार की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बता दें कि उक्त बैठक की समीक्षा मुख्यमंत्री जी द्वारा भी की जानी है जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का अवलोकन नियमित रूप से किया जाय तथा उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कर दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण करने के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर इस बात की पुष्टि कर ली जाय कि वह शिकायत निराकरण से संतुष्ट है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाय।

See also  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 41 टनल हो गईं ब्रेक थ्रू

सीएम हेल्पलाइन पर जनपद में कुल 615 शिकायतें लंबित हैं जिनमें से एल वन स्तर , एल टू स्तर एवं एल थ्री स्तर एवं एल फोर स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, प्रभारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश चंद जोशी, समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  ईडी विवाद के बीच हरीश रावत की भावुक पोस्ट, उत्तराखंड की जनता से क्या अपील?
Ad 1