खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की अस्पताल से रिहाई के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दे कि मंगलवार को जिला कोर्ट में उनकी जमानत को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद बुधवार को पूरे दिन प्रक्रिया को पूरा करते हुए शाम को उन्हें जिला
अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपने समर्थकों के उत्साह के बीच में कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने रिहा होने के बाद कहा कि ये सत्य की जीत है और उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है। प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि उनके पक्ष को जमानत मिलेगी और आज पूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए वे यहां से डिस्चार्ज कर कर अपने घर भेज दिया है।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा