चमोली जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2026 में प्रस्तावित माँ नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसे लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा चमोली में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात महत्वपूर्ण यात्रा है। ऐसे में यात्रा के सफल और सुचारु संचालन के लिए सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारी तय समय पर अपना कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने यात्रा से संबंधी निर्माण कार्य के 2 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पडावों पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने, उरेडा विभाग को सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि माँ नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों के लिए वर्तमान तक 641 प्रस्ताव आए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम
श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक