15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नंदा राजजात की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन

नंदा राजजात की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन

चमोली जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2026 में प्रस्तावित माँ नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसे लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नंदा राजजात की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन

जिलाधिकारी ने कहा चमोली में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात महत्वपूर्ण यात्रा है। ऐसे में यात्रा के सफल और सुचारु संचालन के लिए सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारी तय समय पर अपना कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने यात्रा से संबंधी निर्माण कार्य के 2 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पडावों पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने, उरेडा विभाग को सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

See also  पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी

बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि माँ नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों के लिए वर्तमान तक 641 प्रस्ताव आए हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।