15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बलूनी ने किया कर्ण प्रयाग टनल का निरीक्षण

बलूनी ने किया कर्ण प्रयाग टनल का निरीक्षण

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने आज आज अपनी लोकसभा गढ़वाल भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही इस रेल लाइन के लिए बन रही कई टनलों का भ्रमण भी किया। बलूनी ने किया कर्ण प्रयाग टनल का निरीक्षण

इस परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव जी एवं इंजीनियरों से विस्तृत चर्चा की। यह बहुउद्देशीय महायोजना आने वाले समय में उत्तराखंड की लाइफ लाइन बनेगी, जो तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, सेना सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच और जनोन्मुखी नीतियों से पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड के विकास में तेजी आई है। असंभव प्रतीत होने वाली यह योजना आज धरातल पर उतर चुकी है और जल्द जानता को समर्पित होगी।

See also  सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा