16 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन सैलानियों ने किया समर्थन

कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन सैलानियों ने किया समर्थन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 276 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।।।के तहत आज कोलकाता से आए पर्यटकों डॉक्टर संदीप कुमार, ए भट्टाचार्य एस विश्वास, एस राय चौधरी, एम राय चौधरी, आर राय चौधरी ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए आवास गृह परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया‌।

पर्यटकों ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए पौधारोपण जैसे कार्यक्रम से जुड़ते हुए अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य हुआ है। वह सराहनीय है। प्रकृति संरक्षण का। यह कार्य भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वह पौरोपण आंदोलन को जारी रखते हुए ।पर्यटकों को जोड़ रहे हैं ताकि यह उत्तराखंड से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं और सरकार को भी चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से मांगों का समाधान करें।