बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने आज आज अपनी लोकसभा गढ़वाल भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही इस रेल लाइन के लिए बन रही कई टनलों का भ्रमण भी किया।

इस परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव जी एवं इंजीनियरों से विस्तृत चर्चा की। यह बहुउद्देशीय महायोजना आने वाले समय में उत्तराखंड की लाइफ लाइन बनेगी, जो तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, सेना सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।
बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच और जनोन्मुखी नीतियों से पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड के विकास में तेजी आई है। असंभव प्रतीत होने वाली यह योजना आज धरातल पर उतर चुकी है और जल्द जानता को समर्पित होगी।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा