14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन के साथ पर्यावरण संरक्षण की कवायद जारी

आंदोलन के साथ पर्यावरण संरक्षण की कवायद जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 283 वें दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के साथ पर्यावरण संरक्षण की कवायद जारी

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में हुए विवाह समारोह मे नैनी पातल पिथौरागढ़ निवासी स्वर्गीय मानी चन्द व पार्वती चंद के पुत्र ललित चंद और पिथौरागढ़ निवासी स्वर्गीय कृष्ण सिंह शाही व गोरा देवी की पुत्री रेनू ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद पौधारोपण आंदोलन में सहयोग करते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिणय पौध लगाया ।

See also  7000 हजार बीघा जमीन का मुद्दा गर्माया, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया

ललित व रेनू ने कहा कि वो अब अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। विवाह समारोह में शामिल बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों ने पौधारोपण की नेक पहल का स्वागत किया है।