6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

घर से लापता नाबालिग को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

घर से लापता नाबालिग को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक जो कि अपने घर से बिना बताये कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उक्त बालक के फोटोग्राफ व हुलिये के विवरण के आधार पर आवश्यक सुरागरसी पतारसी करते हुए बालक को घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत सकुशल बरामद करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

उक्त बालक के दिनांक 15.04.2025 को उनके निवास स्थल डेराबस्सी पंजाब से कहीं चले जाने पर बालक के पिता द्वारा सम्बन्धित स्थानीय थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है।

See also  उत्तराखंड में आज खराब रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

*बालक का विवरण*

अनुपम पुत्र युद्धवीर सिंह रावत (उम्र 17 वर्ष) वर्तमान निवासी डेराबस्सी, चंडीगढ़, पंजाब (मूल निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग)

उक्त बालक को जनपद पुलिस के स्तर से उनके चाचा श्री धनराज सिंह रावत निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, बालक के सकुशल मिलने पर उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।