प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने जोरदार स्वागत किया। मोदी अमेरिका के राजकीय मेहमान हैं लिहाजा उनकी मेहमाननवाजी भी बेहद भव्य तरीके से की गई। मोदी को खुद बाइडेन ने रिसीव किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और एक दूसरे की जमकर तारीफ की। भारत और अमेरिका के रिश्तों की मजबूती के लिहाज से मोदी का दौरा बेहद अहम है। पीएम अब अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। अमेरिका की संसद में 2016 के बाद मोदी आज दूसरी बार स्पीच देंगे। मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई है जिसमें अहम समझौते हुए हैं। भारत और अमेरिका ने विश्व की सभी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का ऐलान किया है। बदलते हालात और बढ़ती चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इसे लेकर भी लंबी चर्चा हुई है। पीएम ने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग