5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद

केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद

जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 02 मई 2025 को खुलने जा रहे हैं। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रा के कुशल प्रबन्धन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। यात्रा के सकुशल संचालन हेतु जनपद में नियुक्त पुलिस बल को श्री केदारनाथ धाम सहित सभी पैदल यात्रा मार्ग पड़ावों सहित यातायात के प्रबन्धन हेतु ड्यूटी आदेश जारी कर दिये गये हैं। ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को कल शनिवार तक उनसे सम्बन्धित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस बल के उनके ड्यूटी स्थलों पर रवाना होने से पूर्व आज दिनांक 25-04-2025 (शुक्रवार) को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा ब्रीफिंग की गयी।

उपस्थित पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस परखने हेतु पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। टोलीवार ड्रिल, शस्त्राभ्यास, विभिन्न प्रकार की चालों सहित पुलिस बल के दैनिक कर्तव्यों में उपयोग में आने वाली कवायद का अभ्यास कराया गया।

See also  सतपुली में घायल महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

व्यवहार एवं अनुशासन को सर्वाेपरि रखने के दिये गये निर्देश।

उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य, मधुर एवं व्यवहार किया जाये। व्यवहार एवं गलत आचरण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायतें न आने पाये। श्रद्धालुओं द्वारा पूछी जाने वाली जानकारी अवश्य बतायी जाये। नियुक्त होने वाले पुलिस बल हेतु सभी स्थलों पर आवासीय, बुनियादी सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। सभी को निर्देशित किया गया कि जनपद में होेने वाली ड्यूटी विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से होती है, ऐसे में सभी विभागों के प्रतिनिधियों से उचित समन्वय बनाते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। यात्रा ड्यूटियों के निर्वहन हेतु बाहरी जनपदों से भी पुलिस बल प्राप्त हो रहा है, परन्तु यात्रा के सफल संचालन में जनपद पुलिस में नियुक्त कार्मिकों की महत्तवपूर्ण रहेगी। इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि नियुक्त होने वाले पुलिस बल का स्वयं का आचरण एवं व्यवहार सही हो तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

See also  पौड़ी में गुलदार का आतंक, पीड़ित परिजनों से मिले गणेश गोदियाल, मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा भी उपस्थित बल को एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की पहल पर मेदान्ता अस्पताल प्रबन्धन की ओर से केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल हेतु स्वास्थ्य परीक्षण (हैल्थ चेकअप) कैम्प लगाया गया। डॉक्टरों की टीमों द्वारा पुलिस बल के बी.पी. शुगर लेवल, ई.सी.जी. सहित आधुनिक तकनीकों से लैस उपकरणों से स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। इस पहल से ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को स्वयं की फिटनेस की जानकारी होने के उपरान्त ही अपने कर्तव्य पर बेफिक्र रवाना होने का अवसर मिला है।

See also  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले सीएम धामी, हरिद्वार कुंभ को लेकर दिए अहम प्रस्ताव

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, एसएचओ रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, एसएचओ ऊखीमठ मुकेश चौहान, एसओ अगस्त्यमुनि महेश रावत, वाचक सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक एलआईयू मनोज बिष्ट, प्रभारी फायर गणनाथ सिंह, प्रभारी वायरलेस कपिल नैथानी सहित पुलिस कार्यालयी शाखाओं के प्रभारियों सहित सभी थाना चौकियों पर नियुक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।