पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने की भारत की तीनों सेना की संयुक्त कार्रवाई पर देश भर में लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस सर्जिकल ऑपरेशन ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और देश भर में एकजुटता की लहर दौड़ा दी। लोगों द्वारा सेना की इस कार्रवाई को दिल खोलकर सराहा जा रहा है। आतंकियों के हमले से देश वासियों पर जो जख्म बने थे, रात की सैन्य कार्रवाई ने उस पर मरहम लगाने का काम किया है।
बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह-संयोजक एवम प्रवक्ता पैनिलिस्ट उत्तराखण्ड सीए राजेश्वर पैन्यूली ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा-ये देश के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। कहा कि भारत पूरे विश्व को शांति का संदेश देता आया है। परंतु आतंकवाद का बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिसने भी हमारी संप्रभुता को ललकारा है, हमने उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा देश के जांबाज सैनिकों ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए आपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। जहां-जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था, उस कोख को ही बर्बाद किया है। हमारी सेनाओं को दिल से धन्यवाद और सलाम।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा