संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 318वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधा रोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए उनके माध्यम से पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया गया ।यात्रियों ने कहा कि अपनी मांगों को मनाने का यह बहुत सुंदर तरीका है जिसके तहत पर्यटकों से पौधा रोपण कराया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन राज्य में एक नजीर बन रहा है ।और राज्य से बाहर एक अच्छा मैसेज जा रहा है।

More Stories
जन जन की सरकार मुख्य सेवक आपके द्वार
सीएम धामी ने किया भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली हनुमान की मूर्तियों का अनावरण
केशव नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन