6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल ने गुंजी में किया पौधरोपण

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल ने गुंजी में किया पौधरोपण

आदि कैलाश यात्रा चतुर्थ दल के यात्रियों ने मानसरोवर यात्रा मार्ग स्थित गुंजी में पर्यटक आवास गृह परिसर स्थित बंजर भूमि में बन रहे ।।।यादों के जंगल।।। में पौधारोपण किया। यात्रियों को पौधारोपण हेतु पौधे कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने पिथौरागढ़ में शपथ दिलाकर दिए थे । आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल ने गुंजी में किया पौधरोपणयात्रियों ने कहा कि उन्हें ओम पर्वत के दर्शन बहुत सुंदर हुए। साथ ही साथ पौधारोपण करने से वह अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं कि पर्यावरण संरक्षण में उनके द्वारा सहयोग किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में गुंजी के प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट गाइड चरणजीत बिष्ट सहित गुंजी के निगम के कर्मचारी व यात्री उपस्थित रहे।दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों के माध्यम से गुंजी में पौधारोपण कर ।।‌यादों का जंगल।।। बनाया जा रहा है।

See also  आदि कैलाश में होने वाली अल्ट्रा मैराथन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की समीक्षा बैठक