5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा मद से जुड़ा शासनादेश जारी किया गया

आपदा मद से जुड़ा शासनादेश जारी किया गया

राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत/पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक दृष्टि से जन सुविधा बहाल किये जाने हेतु शासनादेश जारी किया गया है। राज्य आपदा मोचन निधि (एस.डी.आर.एफ) द्वारा निर्धारित मानकों से आच्छादित कार्यों की स्वीकृतियों हेतु जिलाधिकारियों/मण्डलायुक्तों के वित्तीय/प्रशासनिक अधिकार की सीमा बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा लिए गये निर्णय के अनुपालन से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है।आपदा मद से जुड़ा शासनादेश जारी किया गया

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन द्वारा मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी किया गया है। अब राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त सम्पतियों के मरम्मत व पुनर्निर्माण आदि के लिए जिलाधिकारी को ₹20.00 लाख से ₹1.00 करोड़ तक तथा मण्डलायुक्तों को ₹20.00 लाख से ₹50.00 लाख के स्थान पर ₹1.00 करोड़ से ₹5.00 करोड़ तक के वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के अधिकार प्रदान किये गये हैं।

See also  हरिद्वार के 100 से ज्यादा लोगों ने ज्वाइन की कांग्रेस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सम्पतियों के पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक दृष्टि से जन सुविधायें बहाल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अधिकारों को संशोधित किये जाने से आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सकेगी तथा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा सकेगी।

Ad 1
See also  बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक जारी