14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस पर निर्वाचन आयोग ने की शानदार पहल

विश्व पर्यावरण दिवस पर निर्वाचन आयोग ने की शानदार पहल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर आज प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सभी जनपदों में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं पोलिंग बूथों पर बीएलओ की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर निर्वाचन आयोग ने की शानदार पहल

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास सहित सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों ने सचिवालय परिसर में रुद्राक्ष, नीम सहित अन्य पौधे लगाते हुए मतदान की शपथ भी ली। इस दौरान मतदान की शपथ लेने के साथ ही सभी ने अपने पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ली। अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में लगभग 16 हजार पौधे लगाए गए, वहीं हरेला पर्व तक प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित अन्य सरकारी भवनों में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पौधरोपण अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह में हरेला पर्व तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में यह विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली की मुलाकात, उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन एंड एव्री वोट काउंट्स“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

See also  हरीश रावत ने कर दिया बहुत बड़ा ऐलान
Ad 1