मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

More Stories
गैरसैंण में सिर्फ दो दिन का सत्र, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का कड़ा एक्शन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक