8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने ली अवैध खनन रोकने वाली टीम की बैठक

डीएम चमोली ने ली अवैध खनन रोकने वाली टीम की बैठक

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज अवैध खनन निरोधक दल की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम चमोली ने ली अवैध खनन रोकने वाली टीम की बैठक

बैठक के दौरान अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अवैध खनन के मामलों में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगने के निर्देश दिए और जवाब न देने वाले के विरुद्ध कारवाई कर आरसी काटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर नियमित निरीक्षण करने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

See also  डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

इस दौरान जिला खान अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक अवैध खनन निरोधक दल द्वारा कुल 32 प्रकरणों में 32.27 लाख धनराशि अधिरोपित की गयी थी। जिसकी शत प्रतिशत वसूली कर ली गई है।