देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक यूनिट कीर्तिनगर के BLA 2 का प्रशिक्षण शिविर स्थान ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में एवं द्वितीय पाली का हिंडोलाखाल ब्लॉक सभागार संपन्न हुआ, आज सुबह 10:30 बजे से सभी 148 BLA 2, सहित देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माननीय पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी वर्चुअल इस शिवर में जुड़े, देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, SIR ट्रेनिंग के मास्टर ट्रेनर शान्ति प्रसाद भट्ट, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा ट्रेनर रामलाल नौटियाल, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के BLA 1 मोहनानंद डोभाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, हिंडोलाखाल ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट,वरिष्ट नेता सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद्र, मिनाक्षी पोखरियाल, रजनी मेवाड़, अनीता देवी अंकित सिंह, नीति राज, अमन शाह, मुकेश बर्त्वाल, दिनेश स्नेही, प्रदीप थपलियाल, सुनील कुमार विपिन पंवार, कुंदन रावत,डॉ जीतेन्द्र उनियाल, मकान सिंह चौहान सहित न्यायपंचायत/मंडलम के अध्यक्षगण और BLA 2 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


उपस्थित BLA 2 को वर्चुवली संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि “भगवान् विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा अभी गंगादशहरे के दिन संपन्न हुई, मै आज इस शिविर में उपस्थित नहीं हो सका किंतु मैं शीघ्र ही व्यापक स्तर पर क्षेत्र भ्रमण करूंगा, शान्ति प्रसाद भट्ट हमारे वरिष्ट अनुभवी नेता है, इसलिए पार्टी आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, भट्ट जी इस शिवर में आपको जो भी नोट्स देंगे कृपया उनका पालन करने की कृपा करेंगे “वर्तमान में आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है, चूंकि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण पर आपको पैनी नजर रखनी है, नए मतदाताओं को जोड़ने से लेकर सभी प्रकार से अपने अपने पोलिंग बूथों पर मजबूती और पारदर्शिता से कार्य करना होगा”
जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने सभी उपस्थित BLA 2 का स्वागत करते हुए कहा “आप सभी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, इसलिए आप सभी से पार्टी को बहुत उम्मीद है, इसलिए 08 जून से 15 सितंबर तक आप सबको सजगता से कार्य करना है”
मास्टर ट्रेनर शान्ति प्रसाद भट्ट और विधायक सभा देवप्रयाग के ट्रेनर रामलाल नौटियाल और BLA 1 मोहनानंद डोभाल ने विस्तृत रूप से मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बिन्दुवार प्रशिक्षित करते हुए प्रत्येक पहलू पर ध्यानाकर्षण कर BLA 2 को उनकी जिम्मेदारी का बोध करवाया , श्री भट्ट ने प्री _एस आई आर के आंकड़ों और मुख्य SIR का अंतर, मैपड /अन्मेप्ड मतदाता के आंकड़े, प्रोजनी मतदाता सहित फॉर्म 6,7,8, 8ए सहित गणना प्रपत्रों की जानकारी से लेकर हर पहलू पर प्रशिक्षित किया। ब्लॉक अध्यक्ष,मंडलम के साथ मिलकर SIR में मतदाता सूचियों को सुदृढ़ पारदर्शी बनाने में BLO के साथ मिलकर सहयोग करे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर भंडारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट ने सभी उपस्थित साथियों का आभार धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए कहा इस समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार अपने अपने बूथों पर सक्रियता से कार्य करे , उपस्थित BLA 2 को स्मृतिचिन्ह भेंट कर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने सम्मानित किया।

More Stories
पिथौरागढ़ के सरकारी दफ्तरों में फोन पर बैन का मुद्दा गर्माया, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर ने डीएम पर तानाशाही करने का आरोप लगाया
ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने दिल्ली में किया अभिनंदन