मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

More Stories
सीएम धामी ने यूथ अग्निवीर संवाद में की शिरकत
कांवड़ मेले की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत