3 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ रूट पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किल

केदारनाथ रूट पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किल

मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप प्री-मानसूनी सीजन में हो रही बारिश के चलते देर रात्रि में हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुनकटिया के समीप शटल सेवा के संचालन में उपयोग में आने वाला मार्ग ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से बाधित हो हुआ है। जिस कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया है।

केदारनाथ रूट पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलयात्रा पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत होल्ड करवाने तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, बारिश के थमने व मार्ग को पैैदल चलने लायक बनाये जाने पर यात्रियों के ग्रुप को इस क्षेत्र से पैदल पार करवाते हुए गौरीकुण्ड की ओर भिजवाया गया है। इसी प्रकार से गौरीकुण्ड क्षेत्र में रुके यात्रियों को सोनप्रयाग आने दिया गया। यात्रियों के आवागमन की संख्या कम होने पर पुनः इस मार्ग की सफाई कर मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारु किया जा रहा है। मौके पर जे.सी.बी. कार्य कर रही है।

See also  जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा।। करें।

Ad 1
See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी