11 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

सीएम धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की समय पर मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग का निर्माण, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस तथा टेली मेडिसिन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। इसके गरिमामय आयोजन हेतु सभी विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को यात्रा से जोड़ा जाए तथा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन दिया जाए।

See also  जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक समेकित कार्ययोजना तैयार कर वर्ष 2025 के अंत तक सभी आवश्यक तैयारियों को धरातल पर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्ष 2026 की मां नंदा देवी राजजात यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अविस्मरणीय अनुभव बन सके।