संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 374वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।
देवभूमि में पर्यटक बनकर आईऐ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।के तहत आज उनके नेतृत्व में प्रतिदिन की भांति गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका द्वितीय में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का किया शुभारंभ