27 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में चल रही पुलिस आरक्षी भर्लिती की लिखित परीक्षा

रुद्रप्रयाग में चल रही पुलिस आरक्षी भर्लिती की लिखित परीक्षा

आज दिनांक 03 अगस्त 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा सभी 6 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित की जा रही है।

● पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

● सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए सघन चेकिंग व निगरानी की जा रही है।

● अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश देने से पूर्व कड़ी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

See also  उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन, केंद्र से मांगा जवाब

● रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा पूरी तत्परता व सजगता के साथ परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी परीक्षार्थी एक सुरक्षित एवं निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें।

● पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग तथा सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा निरन्तर भ्रमण किया जा रहा है।