कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज थलीसैंण विकासखंड में किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
उन्होंने जैविक खेती, कृषि तकनीक, नवाचार और वानिकी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण, शोध कार्य और योजनाओं की जानकारी भी किसानों से साझा की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं रखीं।

More Stories
उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक
सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन
देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत, सीएम धामी ने भी की शिरकत